September 25, 2026
बांदा डीएम अमित आसेरी के नाम और फोटो से फर्जी Facebook ID बनाकर साइबर ठगी का प्रयास किया गया। प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने की अपील की।

बांदा, 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश के बांदा में जिलाधिकारी अमित आसेरी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को जोड़कर साइबर ठगी का प्रयास किए जाने की जानकारी मिली है।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, साइबर ठगों ने जिलाधिकारी अमित आसेरी की फोटो का इस्तेमाल करते हुए फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई है। इस अकाउंट के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर अपने संपर्क में लाने और ठगी का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि जिलाधिकारी के नाम से आने वाली किसी भी संदिग्ध फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। साथ ही ऐसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से सावधान रहें और किसी भी तरह की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें।

प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ बैंक खाते, OTP, पासवर्ड, आधार या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News