फतेहपुर, 11 सितंबर 2026: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। टावर का निरीक्षण करने पहुंचे एक टेलीकॉम कर्मचारी को ग्रामीणों ने कथित तौर पर रस्सी से टावर के खंभे से बांध दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में करीब दो साल पहले मोबाइल टावर लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हुई। ग्रामीणों के मुताबिक Vodafone, Airtel, Jio और BSNL की सेवाएं उपलब्ध होने के बावजूद गांव में 5G नेटवर्क की सुविधा नहीं मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने टावर का निरीक्षण करने पहुंचे टेलीकॉम कर्मचारी को घेर लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने कर्मचारी को टावर के खंभे से बांध दिया और गांव में 5G नेटवर्क शुरू करने की मांग करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर कर्मचारी को मुक्त कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए कर्मचारी से पूछताछ शुरू कर दी है।
बिंदकी कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को इस तरह बांधना गलत है और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
#Fatehpur #फतेहपुर #Bindki #बिंदकी #FatehpurNews #UPNews #MobileNetwork #NetworkProblem #5GNetwork #Airtel #Jio #Vodafone #BSNL #ViralVideo #BreakingNews #UPPolice #ग्रामीण #नेटवर्क #मोबाइलनेटवर्क #CrimeNews














Leave a Reply