बागपत। जनपद बागपत के ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में आयोजित मेले एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विद्युत विभाग ने निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए ऊर्जा विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं।
अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बागपत जगदीश चंद्र यादव के निर्देशन में अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण/परीक्षण खंड बागपत द्वारा विद्युत उपकेंद्र पुरा महादेव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
सुरक्षित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता मीटर्स प्रथम बागपत, अवर अभियंता एवं समस्त लाइन स्टाफ को 24×7 ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
विद्युत विभाग की टीम द्वारा मेला क्षेत्र एवं कांवड़ यात्रा मार्ग पर विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी तकनीकी समस्या या विद्युत संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को पूरी तरह सतर्क रखा गया है।
ऊर्जा परिवार मंडल बागपत ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर विद्युत सेवा को प्राथमिकता देते हुए कांवड़ यात्रा एवं पुरा महादेव मेले के दौरान 24×7 निर्बाध सेवा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति—ऊर्जा विभाग की प्राथमिकता। ⚡














Leave a Reply