12 अक्टूबर 2026 | Baghpat Wire
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां भगवती से सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषितम् साझा करते हुए मां ब्रह्मचारिणी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मां ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग, संयम और साधना का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।



