बागपत, 4 सितंबर 2026। जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दोघट पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना दोघट में दर्ज मु0अ0सं0 290/2026, धारा 333/74/131 बीएनएस में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सलीम, निवासी पड़ी मैदान, कस्बा व थाना दोघट, जनपद बागपत, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 पुष्पराज बिष्ट, उ0नि0 प्रांशु राजपूत और है0का0 289 शैलेन्द्र सिंह, थाना दोघट, जनपद बागपत शामिल रहे।















Leave a Reply