जयपुर, 11 सितंबर 2026: करधनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी गीता और तीन बेटियों की हत्या कर दी। चारों के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, गीता का शव मकान की पहली मंजिल के कमरे में, जबकि तीनों बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में मिले। शुरुआती जांच में आशंका है कि वारदात रात के समय की गई, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे।

सुबह पिता को चाय पिलाई, फिर हुआ फरार

वारदात के बाद आरोपी ने सुबह दूध वाले से दूध लिया और अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर पिलाई। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। आरोपी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर घर में ही छोड़ गया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए पत्थर को भी बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

हत्या की वजह बनी पहेली

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घरेलू विवाद, पारिवारिक कलह समेत परिवार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।

#Jaipur #Kardhani #JaipurCrime #RajasthanCrime #MurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #FSL #RajasthanPolice #JaipurNews #CrimeUpdate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News