बदायूं : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं में डॉक्टर के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घटना से केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का डॉक्टर समुदाय आक्रोशित है।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की AI के माध्यम से पहचान कराकर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और डॉक्टर समुदाय आंदोलन के लिए मजबूर हुआ, तो बीमारियों के इस मौसम में प्रदेश की पहले से कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसका सीधा खामियाजा आम मरीजों को भुगतना पड़ेगा और राजनीतिक रूप से सरकार को भी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि बदायूं में एक सरकारी डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर की कार एक गाय से टकराने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें शराब के नशे में होने का आरोप लगाकर पीटा और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। बाद में मेडिकल जांच में उनके नशे में होने की बात सामने नहीं आई। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News