बागपत। पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित #जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गभीरता से सुना गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को बारीकी से समझा।

जनसुनवाई में पहुंचे फरियदियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन उन्होंने धैर्यपूर्वक सुना। समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दशा-निर्देश दिए और मामलों की गंभीरता के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई सनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी की समस्या का निस्तारण निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News