September 25, 2026

नयी दिल्ली, 15 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मोदी ऐतिहासिक लाल किले पर ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रपिता की समाधि पर गये और उन्हें नमन किया। इससे पहले उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी को बापू के आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना चाहिए।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है।आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News