बागपत, 12 अगस्त 2026: थाना कोतवाली बागपत पुलिस ने जिला अस्पताल से टोंटी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लोहे की टोंटी और टोंटी खोलने वाला सलाइ रिंच बरामद किया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
मामले में थाना कोतवाली बागपत पर मु0अ0सं0 515/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बागपत जिला अस्पताल से टोंटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की टोंटी और सलाइ रिंच बरामद














Leave a Reply