बागपत। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बागपत पुलिस ने जनपद के सभी कांवड़ मार्गों पर विशेष सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में पुलिस और यातायात कर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर डायवर्जन और बैरिकेडिंग की गई है। प्रमुख बैरियर और कट प्वाइंट्स पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रियों को निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित है। सभी कांवड़ यात्री केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करें।
बागपत पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी पुलिसकर्मी से सहायता लें।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार निगरानी में रखी जा रही है।
बागपत पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।














Leave a Reply