बागपत : कांवड़ यात्रा – 2026 के दौरान बागपत के थाना रमाला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुसार-इब्राहिमपुर माजरा मार्ग पर एक आई-20 कार मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी। कार में कांवड़ यात्री सवार थे, जिसके चलते घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रमाला पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मुस्तैदी दखाते हुए वाहन में फंसे सभी कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी कांवड़िये को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सकुशल पए गए।
पुलिस ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी
घटनास्थल पर पुलिस ने सभी कांवड़ यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद सभी कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही से प्रभावित होकर कांवड़ यात्रियों ने पसन्नता जताते हुए बागपत पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान बागपत पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार तत्पर बनी हुई है और इस तरह की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस अपनी जिम्मेदारी का बखबी निर्वहन कर रही है।














Leave a Reply