Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

एसपी बागपत ने किया पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था परख, कांवड़ियों से की बातचीत

बागपत: बागपत श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 एवं तीन दिवसीय मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागपत ने पुरा महादेव मंदिर परिसर का व्यापक भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।

इस दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्क एवं प्रभावी ढंग से ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। मेला ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी की भी बरीकी से जांच की गई।

आपात स्थिति से निपटने के दए निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने, आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्धारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार कार्रवाई सनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी परिस्थिति में मुस्तैद रहने की हिदायत दी।

कांवड़ियों से की आत्मीय बातचीत

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ियों से सीधे संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनकी समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कांवड़ियों ने भी प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। एसपी के इस निरीक्षण से मेला कत्र में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं में विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *