21 सितंबर 2026 | बागपत: बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एएचटी बागपत की टीम ने खेकड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा रटौल में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया। टीम ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, ढाबों और दुकानों समेत कई स्थानों पर निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम को 4 बच्चे बालश्रम करते हुए मिले। टीम ने सभी बच्चों को रेस्क्यू किया। इसके बाद बच्चों की आवश्यक काउंसलिंग की गई और उन्हें हिदायत दी गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रतिष्ठान संचालकों को दी हिदायत
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वर्कशॉप, ढाबों और दुकानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे से बालश्रम न कराया जाए। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति बालश्रम या अन्य अवांछनीय गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को बालश्रम से संबंधित नियमों का पालन करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
Baghpat News, Khekra News, Rataul News, Child Labour, Child Labour Rescue, UP Police, Baghpat Police, Anti Human Trafficking #Baghpat #BaghpatNews #Khekra #Rataul #ChildLabour #ChildLabourRescue #UPPolice #UPNews #LatestNews #BreakingNews














Leave a Reply