Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

बागपत में बालश्रम के खिलाफ अभियान, रटौल में 4 बच्चों का रेस्क्यू

21 सितंबर 2026 | बागपत: थाना एएचटी बागपत की टीम ने थाना खेकड़ा क्षेत्र के कस्बा रटौल में बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, ढाबों और दुकानों समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम को 4 बच्चे बालश्रम करते हुए मिले। टीम ने बच्चों को रेस्क्यू कर आवश्यक काउंसलिंग और हिदायत दी। इसके बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे से बालश्रम न कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई संचालक बालश्रम या अन्य अवांछनीय गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Baghpat News, Khekra News, Rataul News, Child Labour, Child Labour Rescue, UP Police, Baghpat Police, Anti Human Trafficking

#Baghpat #BaghpatNews #Khekra #Rataul #ChildLabour #ChildLabourRescue #UPPolice #UPNews #LatestNews #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *