लखनऊ | 13 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को 33 जिलों के जिलाधिकारी लखनऊ में जुटेंगे, जहां EVM और VVPAT से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
बैठक डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी, लखनऊ में होगी। यह बैठक सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें जिलाधिकारी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, FLC और सुपरवाइजर भी शामिल होंगे।
EVM-VVPAT की तैयारियों पर रहेगा फोकस
बैठक में जिलों में EVM और VVPAT को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। चुनाव आयोग के अधिकारी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
बैठक में FLC (First Level Checking) से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों पर भी चर्चा होगी। चुनाव से पहले EVM-VVPAT की तैयारियों को लेकर जिलों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली जाएगी।
इन जिलों के DM भी होंगे शामिल
लखनऊ में होने वाली इस अहम बैठक में अयोध्या के DM शशांक त्रिपाठी, लखनऊ के DM विशाख जी, रायबरेली की DM सरनीत कौर ब्रोका और सीतापुर के DM डॉ. राजागणपति आर. समेत कई जिलों के जिलाधिकारी शामिल होंगे।
इसके अलावा कानपुर नगर के DM जितेंद्र प्रताप सिंह, मुरादाबाद के DM डॉ. राजेन्द्र पेंसिया, झांसी के DM गौरांग राठी, जालौन के DM समीर, चित्रकूट के DM पुलकित गर्ग और बांदा के DM अमित आसेरी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
बैठक के दौरान 33 जिलों में चुनावी तैयारियों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी और EVM-VVPAT से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
UPElection2027 #UPAssemblyElections2027 #EVMVVPAT #ElectionCommission #UttarPradesh #Lucknow