Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

बागपत: हिंडन नदी के संकरे पुल को चौड़ा कराने की मांग, ग्रामीणों की भूख हड़ताल समाप्त

6 सितंबर 2026 | बागपत

बागपत के किनौनी और चिरचिटा गांव के बीच हिंडन नदी पर बने संकरे पुल को चौड़ा कराने और नदी में डूबने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई।

भूख हड़ताल पर बैठे सोनू भड़ना से भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद राणा ने मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का आश्वासन देते हुए भूख हड़ताल समाप्त कराई।

प्रमोद राणा ने कहा कि पुल की समस्या को लेकर सोनू भड़ना और ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से हिंडन नदी के संकरे पुल को चौड़ा कराने तथा नदी में डूबकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल की संकरी स्थिति और नदी में तेज बहाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लंबे समय से पुल को चौड़ा कराने की मांग की जा रही है। अब ग्रामीणों को प्रशासन से इस मामले में ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *