बागपत। थाना कोतवाली बागपत पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 3 सितंबर 2026 को शब्बीर पुत्र रसीद अहमद निवासी ग्राम नौरोजपुर गुर्जर ने थाना कोतवाली बागपत में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी आरिफ पुत्र मौजदीन निवासी नौरोजपुर गुर्जर ने वादी के पुत्र खालिद उमर करीब 30 वर्ष को जान से मारने की नीयत से फायर किया। फायरिंग में खालिद घायल हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली बागपत में मु0अ0सं0 577/2026, धारा 109(1)/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली बागपत पुलिस ने आरोपी आरिफ को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी घायल अवस्था में पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी के कब्जे से ये सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से:
- एक अवैध तमंचा .315 बोर
- एक जिंदा कारतूस .315 बोर
- एक खोखा कारतूस .315 बोर
- एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल
बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस टीम में ये अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चाहल, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक उत्कर्ष गुप्ता समेत हेड कांस्टेबल छत्रपाल, वेदपाल, राकेश, रामकुमार और कांस्टेबल संजीव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में कोतवाली बागपत पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।














Leave a Reply