बागपत | 1 सितंबर 2026

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रोकने का प्रयास

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को सिंघावली अहीर पुलिस टीम खट्टा प्रहलादपुर की ओर से आने वाली सड़क पर डोला की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार दिखाई दी, जिस पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी कार लेकर भागने लगा। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे खेत में फंस गई।

आरोप है कि कार सवार ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में इरफान पुत्र कमरुद्दीन, निवासी मननौ 1021, रशीद नगर (मंदिर वाली गली), थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पिलाना भेजा।

25 हजार रुपये का था इनाम

पुलिस के मुताबिक इरफान थाना सिंघावली अहीर में दर्ज मु0अ0सं0 239/26, धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है।

ये सामान हुआ बरामद

  • 01 अवैध तमंचा .315 बोर
  • 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
  • 01 खोखा कारतूस .315 बोर
  • 01 क्रेटा कार बिना नंबर प्लेट
  • गोवध करने के उपकरण

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News