Baghpat 27 aug 2026 | लोनी सांसद नंद किशोर गुर्जर का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल हो रहे बयान में वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
नंद किशोर गुर्जर ने कथित तौर पर कहा, “अगर चौधरी चरण सिंह न होते तो मुलायम सिंह यादव कहीं पंचर लगा रहे होते।”
सांसद के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बयान को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आने का इंतजार है।
यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत और किसान राजनीति को लेकर लगातार सियासी बहस होती रही है।
अब देखना होगा कि नंद किशोर गुर्जर के इस बयान पर सपा की ओर से क्या पलटवार सामने आता है।
#NandKishorGurjar #MulayamSinghYadav #ChaudharyCharanSingh #Loni #UPPolitics #Ghazibad #SamajwadiParty














Leave a Reply