Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

बागपत पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा: जिस व्यक्ति की मौत हो चुकी, उसी पर दर्ज कर दिया मुकदमा

बागपत, 25 अगस्त। बागपत पुलिस का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पुलिस ने जिस व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी है, उसके खिलाफ ही मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

मामला बागपत कोतवाली का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को मृतक ऋषिपाल समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने से पहले पुलिस ने मामले की समुचित जांच नहीं की।

मामले में उस समय हैरानी हुई जब मृतक ऋषिपाल की पत्नी ने पुलिस के सामने उनके मृत्यु प्रमाण पत्र को प्रस्तुत किया। पत्नी ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

परिजनों का आरोप है कि यदि ऋषिपाल की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी तो उनके खिलाफ मुकदमा किस आधार पर दर्ज किया गया। अब इस मामले को लेकर पुलिस की जांच और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *