Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बहन-बेटियों की सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से रक्षा-सूत्र के संकल्प को अपने आचरण का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बहन और बेटी के सम्मान एवं सुरक्षा का संकल्प लेना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर सुरक्षाबलों, पुलिसकर्मियों और आपदा राहतकर्मियों को रक्षा-सूत्र बांधकर उनके प्रति अपनत्व और कृतज्ञता प्रकट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कर्मी समाज और प्रदेश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से स्थानीय स्तर पर निर्मित राखियों और उपहारों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीद से स्थानीय श्रम, कौशल और उद्यम को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का यह प्रयास आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को और मजबूत करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के पर्व के रूप में मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *