लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य में एक महीने में करीब 4 लाख टन चीनी की खपत होती है, जबकि वर्तमान में करीब 28 लाख टन चीनी का स्टॉक उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, मौजूदा स्टॉक प्रदेश की लगभग सात महीने की चीनी जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि प्रदेश में आगामी 15 अक्टूबर 2026 से चीनी मिलों का संचालन फिर शुरू किया जाएगा। मिलों के दोबारा शुरू होने के बाद चीनी का उत्पादन भी बढ़ेगा और बाजार में इसकी उपलब्धता बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार चीनी की उपलब्धता और आपूर्ति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News