Baghpat Wire

बागपत की ताज़ा खबरें | बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली और उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी

8 सितंबर 2026 | बागपत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹3,000 से बढ़ाकर ₹8,000 किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया जाएगा। वहीं, सहायिकाओं का मानदेय ₹1,500 से बढ़ाकर ₹4,000 किया गया था, जिसे अब ₹6,000 प्रतिमाह किया जाएगा।

आज अयोध्या में मुख्यमंत्री के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर विधायक योगेश धामा द्वारा जनपद की चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।

मानदेय वृद्धि की घोषणा पर सभागार तालियों से गूंज उठा। इसके साथ ही अतिरिक्त ड्रेस के लिए ₹500 की सहायता और ₹5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य कवर की सुविधा की भी जानकारी दी गई।

#Baghpat #Anganwadi #AnganwadiWorkers #UPGovernment #YogiAdityanath #UttarPradesh #AnganwadiHonorarium

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *